शहडोल।नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर के अधिकृत शोरूम उत्सव होंडा में गुरुवार को पहले लकी ड्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला। तीन दिवसीय लकी ड्रा प्रतियोगिता में कुल 178 ग्राहकों ने भाग लिया।
पहले लकी ड्रा को जयसिंहनगर विधानसभा की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने खोला।

इसमें अनूपपुर निवासी मान सिंह की किस्मत चमकी और उन्होंने शानदार होंडा शाइन 100 जीतकर सबको चौंका दिया। इनाम जीतने के बाद मान सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा क्योंकि उन्होंने गाड़ी खरीदी थी और दूसरा उन्होंने लॉटरी में जीता
पूरे शोरूम में तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी।
शोरूम में आयोजित इस खास मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, शोरूम संचालक राजकुमार खरया,आशा खरया, उत्सव खरया, अमन खरया, पूनम खरया,साक्षी खरया सहित शोरूम के कर्मचारी मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि दूसरा लकी ड्रा 28 सितंबर को और तीसरा एवं अंतिम लकी ड्रा 2 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इस दौरान और भी ग्राहकों की किस्मत चमक सकती है।











