कलेक्टर के निर्देशन पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।जिले में ओवर रेटिंग की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देशन पर आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को शहर की शराब दुकानों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी एवं विभागीय अमले ने सोहागपुर,बस स्टैंड स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान, बुढ़ार रोड स्थित शराब दुकान सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने दुकानों में रेट सूची, बिक्री व्यवस्था एवं ग्राहकों से बातचीत कर जानकारी ली। ग्राहकों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा उपलब्ध कराई जा रही है। जांच के दौरान कोई विशेष खामियां सामने नहीं आईं।

आबकारी विभाग की टीम ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने एवं ओवर रेटिंग जैसी शिकायतें नहीं आने देने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कहा कि जिले में आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।कलेक्टर के सख्त एवं सक्रिय प्रशासनिक रवैये के चलते विभागीय अमला लगातार फील्ड में सक्रिय नजर आ रहा है, जिससे आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

error: Content is protected !!