मुख्यमंत्री से मिले विमलेश मिश्रा, क्षेत्रीय विकास और जनहित के मुद्दों पर रखी बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/शहडोल।वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी एवं सांसद प्रतिनिधि विमलेश मिश्रा (बिम्मू) ने भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर शहडोल संभाग, ब्यौहारी एवं पपौंध क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, जन अपेक्षाओं एवं विकास कार्यों की आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।


इस अवसर पर सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं ब्यौहारी विधायक शरद कोल भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, अधोसंरचना विस्तार एवं आमजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की।साथ ही ब्यौहारी एवं पपौंध क्षेत्र को मिली विभिन्न विकास सौगातों के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।


भोपाल प्रवास के दौरान विमलेश मिश्रा ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ला, मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री दिलीप जायसवाल,जनजातीय कार्य मंत्री श्रीमती संपतिया उइके सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान शहडोल संभाग के विकास, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्रीय आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई।


गौरतलब है कि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक शरद कोल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विमलेश मिश्रा लंबे समय से क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।राजधानी भोपाल में हुई यह मुलाकात क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने तथा शासन स्तर पर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

error: Content is protected !!