जयसिंहनगर में सड़क हादसा: ट्रक पलटकर बोलेरो पर गिरा,बाल-बाल बचे सवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान से भरा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और पास खड़ी बोलेरो वाहन पर जा गिरा। हादसे के समय बोलेरो में सवार लोग बाल-बाल बच गए।

बताया जा रहा है कि ट्रक में भारी मात्रा में धान की बोरियां लदी थीं, जिससे पलटने के बाद सड़क पर बोरे बिखर गए और आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो वाहन को गंभीर नुकसान पहुंचा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

error: Content is protected !!