कलेक्टर की सख्ती रंग लाई:मरखी माता मंदिर के पीछे अवैध खनन पर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल। कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के सख्त निर्देशन में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गुरुवार को खनिज, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम केसवाही स्थित मरखी माता मंदिर के पीछे अवैध कोयला खनन की शिकायत पर छापामार जांच की।जांच के दौरान मौके पर पाए गए अवैध खनन के लगभग 4 गड्ढों खदानों को जेसीबी की सहायता से मिट्टी एवं पत्थरों से भरवाया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के समीप कोयला खनिज का भंडारण तथा एक वाटर पंप भी पाया गया।
12 टन कोयला और वाटर पंप जब्त संयुक्त टीम ने लगभग 3 ट्राली कोयला (करीब 12 टन) एवं एक वाटर पंप को लावारिस हालत में जप्त किया। जब्त सामग्री को ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन कर थाना चौकी केसवाही की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।कलेक्टर की सख्ती से माफियाओं में हड़कंप जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध कलेक्टर की सख्त कार्यशैली के चलते खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अवैध खनन,भंडारण और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में रहे उपस्थितउक्त कार्रवाई खनि निरीक्षक अभिषेक पटले द्वारा चौकी प्रभारी गंगा मारको एवं नायब तहसीलदार मनोज शुक्ला की उपस्थिति में की गई।प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!