अवैध खनन व परिवहन पर कलेक्टर की सख़्ती,एक डंपर जप्त

SHARE:

शहडोल।कलेक्टर शहडोल डॉ.केदार सिंह के स्पष्ट और सख़्त निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को खनिज विभाग के अमले द्वारा व्यापक जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान ग्राम कंचनपुर के समीप गिट्टी खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त एक डंपर को जप्त किया गया। जप्त किए गए वाहन का पंजीयन क्रमांक MP18 GA 1824 है। वाहन चालक का नाम बबलू बैगा, निवासी जमुई, बताया गया है।मौके पर वाहन चालक द्वारा खनिज परिवहन से संबंधित आवश्यक रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए डंपर को शासकीय अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। साथ ही वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जिसे अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय शहडोल में प्रस्तुत किया जाएगा।कलेक्टर शहडोल ने अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने खनिज विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर की इस सख्ती से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य