शहडोल।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची में शहडोल जिले से श्रीमती नीलम चतुर्वेदी को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची में की गई।नीलम चतुर्वेदी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता एवं कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा जिले में और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन को नई दिशा मिलेगी।भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया है कि नीलम चतुर्वेदी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
नीलम चतुर्वेदी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें
- विज्ञापन

