राष्ट्रीय कैंसर सम्मेलन में शहडोल के वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.उमेश नामदेव ने बढ़ाया जिले का मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पत्रकार राहुल मिश्रा
एडिटर इन चीफ शहडोल
8871309600
शहडोल।जिला चिकित्सालय शहडोल के पूर्व सिविल सर्जन एवं वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश नामदेव ने एक बार फिर शहडोल जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्हें 13 एवं 14 जून 2026 को रायपुर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ऑन्कोस्फेयर कैंसर मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस में फैकल्टी सदस्य एवं विशेषज्ञ वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया।देश के प्रमुख चिकित्सीय सम्मेलनों में शामिल इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में 1000 से अधिक चिकित्सकों ने डेलीगेट, चेयरपर्सन एवं फैकल्टी सदस्य के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन में कैंसर उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, शोध एवं रोग प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया गया।

डॉ. उमेश नामदेव की चिकित्सा क्षेत्र में लंबे समय से उत्कृष्ट सेवाएं रही हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने हजारों बच्चों का सफल उपचार किया है, वहीं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन रहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अनुभव, ज्ञान और सेवाओं को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाना शहडोल सहित पूरे संभाग के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।

चिकित्सा जगत के लोगों का कहना है कि डॉ. नामदेव का राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व करना यह दर्शाता है कि शहडोल के चिकित्सक भी अपनी प्रतिभा और अनुभव के दम पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा मंचों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उनकी यह उपलब्धि युवा चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।सम्मेलन में भागीदारी के दौरान डॉ. नामदेव ने विशेषज्ञों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और नवीन शोधों की जानकारी साझा की।उनकी इस उपलब्धि पर शहडोल के चिकित्सकों,सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

 

error: Content is protected !!