शहडोल। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल ने 15 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। जारी आदेश में निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टि से नवीन पदस्थापना दी गई है।आदेश के अनुसार निरीक्षक खेम सिंह पेन्द्रो को थाना प्रभारी धनपुरी से थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक मो. समीर को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जैतपुर, निरीक्षक जियाउल हक को थाना प्रभारी ब्यौहारी से थाना प्रभारी देवलोंद तथा निरीक्षक विनय सिंह गहरवार को थाना प्रभारी बुढ़ार से थाना प्रभारी धनपुरी स्थानांतरित किया गया है।इसी प्रकार निरीक्षक संजय कुमार जायसवाल को थाना प्रभारी यातायात से थाना प्रभारी बुढ़ार तथा निरीक्षक अभिलाष मिश्रा को रक्षित केंद्र शहडोल से थाना प्रभारी ब्यौहारी पदस्थ किया गया है।निरीक्षक जयप्रकाश नारायण शर्मा को थाना प्रभारी जैतपुर से महिला थाना प्रभारी, जबकि कार्यवाहक निरीक्षक सातेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र शहडोल से थाना प्रभारी सिंहपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं निरीक्षक राम कुमार गायकवाल को महिला थाना प्रभारी से प्रभारी कंट्रोल रूम शहडोल की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षकों की भी बदली पदस्थापना

आदेश के अनुसार उप निरीक्षक दिलीप सिंह को थाना प्रभारी देवलोंद से थाना कोतवाली शहडोल स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक आशीष झारिया को थाना प्रभारी सिंहपुर से थाना सोहागपुर स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा उप निरीक्षक वीरेन्द्र तिवारी एवं मोहितलाल सोनवानी को रक्षित केंद्र से थाना कोतवाली, उप निरीक्षक उपेन्द्र त्रिपाठी को थाना कोतवाली से थाना ब्यौहारी तथा उप निरीक्षक सुरेश कुमार रेदास को थाना ब्यौहारी से थाना सोहागपुर स्थानांतरित किया गया है।
पदभार संभालने के बाद पुलिस व्यवस्था में लगातार कसावट
पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल के शहडोल में पदभार ग्रहण करने के बाद से जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर लगातार प्रशासनिक कसावट देखने को मिल रही है। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और थाना स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं।पुलिस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना को भी इसी प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। थाना स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव से पुलिसिंग को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

