ब्यौहारी के प्रकाश तिवारी ने UPSC में रोशन किया शहडोल का नाम, 77 अंक के साथ सूची में टॉप

SHARE:

शहडोल/ब्यौहारी। शहडोल जिले के ब्यौहारी निवासी प्रकाश तिवारी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय में असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के पद के लिए जारी अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची में प्रकाश तिवारी ने 77 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से परिवार सहित ब्यौहारी और पूरे शहडोल जिले में खुशी का माहौल है।
UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार भारतीय खान ब्यूरो में असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के कुल 12 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसके लिए 10 से 14 अगस्त 2026 तक साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार के बाद जारी अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची में प्रकाश तिवारी का नाम सबसे ऊपर है।
शहडोल के रघुराज स्कूल से शुरू हुई शिक्षा
प्रकाश तिवारी की सफलता की कहानी शहडोल से भी जुड़ी हुई है। उनकी शुरुआती शिक्षा शहडोल स्थित रघुराज विद्यालय से हुई। शहडोल में शिक्षा की नींव रखने के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई पूरी की और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छोटे शहर से निकलकर UPSC की प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया में प्रथम स्थान हासिल करना क्षेत्र के युवाओं के लिए निश्चित रूप से प्रेरणादायी है। प्रकाश की यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास के दम पर छोटे शहरों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
पिता नगरपालिका से सेवानिवृत्त,एक बड़े भाई प्रदीप तिवारी सीनियर सर्वेयर के पद पर कोल इंडिया में सेवा दे रहे हैं। दूसरे भाई सेना में दे रहे प्रकाश तिवारी के पिता शिवचरण तिवारी ब्यौहारी नगरपालिका क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता बेहद खुश हैं। परिवार के लिए यह सफलता लंबे समय की मेहनत का सुखद परिणाम है।
प्रकाश के बड़े भाई दीपक तिवारी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी बहन मीना पांडे जयसिंहनगर में नगर पार्षद रह चुकी हैं और भाजपा नेत्री के रूप में सक्रिय हैं। परिवार में सेवा और समर्पण की इस पृष्ठभूमि के बीच प्रकाश ने अपनी उपलब्धि से परिवार का गौरव और बढ़ा दिया है।
ब्यौहारी के बेटे की सफलता पर क्षेत्र में खुशी
प्रकाश तिवारी की उपलब्धि को लेकर ब्यौहारी सहित शहडोल जिले के लोगों में उत्साह है। UPSC की अनुशंसित सूची में 77 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण माना जा रहा है। परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रकाश तिवारी को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ब्यौहारी से निकलकर UPSC तक पहुंचे प्रकाश तिवारी की सफलता निश्चित ही शहडोल जिले के लिए गौरव और यहां के युवाओं के लिए प्रेरणा का विषय है।

5
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य