शहडोल।विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून 2025) के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में सेंट्रल एकेडमी (इंग्लिश मीडियम), शहडोल, मध्यप्रदेश के प्राचार्य श्री संजय मिश्रा को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आमंत्रण पत्र के माध्यम से दी गई है।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार वर्ष 2022–23’ के अंतर्गत ‘विद्यालय एवं शैक्षणिक संस्था’ श्रेणी में चयनित संस्थान के रूप में सेंट्रल एकेडमी को यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह सम्मान मुख्यमंत्री श्रीमान द्वारा दिनांक 05 जून 2025 को प्रातः 10:00 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय समागार, भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।











