अमिलिया में डकैती और हत्या की सनसनीखेज वारदात,पुलिस की लापरवाही से दहशत में ग्रामीण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल मिश्रा
8871309600
शहडोल जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर घुनघुटी थाना चौकी अंतर्गत ग्राम अमिलिया में बीती रात हुई डकैती और हत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। फॉरेस्ट चौकी के पास स्थित शिवदयाल शुक्ला के घर में घुसे डकैतों ने पहले धारदार हथियार से उनकी निर्मम हत्या कर दी, फिर उनकी लगभग 90 वर्षीय मां को करंट देकर मरा समझ मौके पर छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी घर से सोना, चांदी, नकदी और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद घुनघुटी थाना पुलिस और सोहागपुर पुलिस मौके पर जरूर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों में पुलिस के प्रति गहरी नाराजगी दिखी। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से ना तो गश्त होती है, ना ही कोई ठोस कार्रवाई। अमिलिया गांव में पहले भी चोरी और लूट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

सीसीटीवी एवं डीवीआर भी साथ ले जाने से साफ है कि आरोपी संगठित और पूर्व-योजना के तहत आए थे। इसके बावजूद पुलिस की नाकामी से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि जब तक कोई बड़ी घटना न हो, पुलिस हरकत में नहीं आती। अब ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

error: Content is protected !!