राहुल मिश्रा शहडोल संभाग
8871309600
उमरिया/पाली।पथौरा पूर्वी कोयला ब्लॉक (अंडरग्राउंड माइन) की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु शुक्रवार को ग्राम पतनारकला, घुनघुटी तहसील पाली, जिला उमरिया में आयोजित जनसुनवाई शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सोहागपुर कोलफील्ड अंतर्गत मेसर्स श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा प्रस्तावित 1049.020 हेक्टेयर क्षेत्रफल की इस परियोजना की उत्पादन क्षमता 1.00 मिलियन टन प्रतिवर्ष तथा अधिकतम 1.50 मिलियन टन प्रतिवर्ष प्रस्तावित है।जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर अपने सुझाव एवं मांगें रखीं। रोजगार, शिक्षा, क्षेत्रीय विकास, सड़क, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण प्रमुख विषय रहे। उपस्थित ग्रामीणों ने क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने तथा शिक्षा के क्षेत्र में कंपनी द्वारा सहयोग प्रदान करने की मांग रखी।कंपनी के अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थानीय विकास, रोजगार सृजन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण के सभी निर्धारित मानकों का पालन किया जाएगा।
ग्रामीणों द्वारा यह मांग भी रखी गई कि संभावित प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए तथा खदान से निकलने वाले जल को शुद्धिकरण के बाद कृषि उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जाए। कंपनी प्रतिनिधियों ने इन सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए नियमानुसार आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
क्षेत्र में पूर्व में भी कई जनसुनवाई आयोजित हुई हैं, लेकिन स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के अनुसार यह जनसुनवाई सहभागिता, व्यवस्था और सकारात्मक संवाद के दृष्टिकोण से अब तक की सबसे बेहतर जनसुनवाई में से एक रही। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिला तथा अधिकारियों एवं कंपनी प्रबंधन ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना।
कार्यक्रम के दौरान बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के जीएम श्री एस.डी. द्विवेदी की कार्यशैली की भी लोगों ने सराहना की। उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना था कि श्री द्विवेदी लगातार जनता से संवाद बनाए रखते हैं तथा स्थानीय समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनते हैं। जनसुनवाई के दौरान भी उन्होंने सभी पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और विभिन्न मांगों पर सकारात्मक एवं संतोषजनक आश्वासन दिया। लोगों का मानना है कि उनका अनुभव, व्यवहारिक दृष्टिकोण और जनसंपर्क की क्षमता कंपनी तथा क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।वहीं कंपनी के मैनेजर श्री श्याम हरदाहा की भी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने सराहना की। लोगों का कहना था कि उन्होंने लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहकर ग्रामीणों से सतत संपर्क बनाए रखा है तथा जनसुनवाई से पूर्व भी विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया। उनकी सक्रियता और समन्वय क्षमता ने कंपनी एवं स्थानीय समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।जनसुनवाई में एसडीएम पाली श्रीमती मीनाक्षी बंजारे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी अशोक तिवारी, एसडीओपी शिवचरण मोहित, थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा, जिला खनिज अधिकारी विद्याकांत तिवारी, तहसीलदार नितेश सिंह, संतोष चौधरी, खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ज्ञानवती सिंह, जनपद अध्यक्ष मनीष सिंह, जनपद उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय शिवहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,समाजसेवी पवन अवस्थी,कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश तिवारी, के.के. मेमोरियल एनजीओ के रविकांत द्विवेदी,पत्रकार राहुल मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। साथ ही रमा कोल ब्लॉक रऊगढ़ के जीएम ए.एस. सोडा एवं अन्य कंपनी प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड की ओर से जीएम एस.डी. द्विवेदी, जीएम सुरेश अग्रवाल, जीएम डी.के. महंता, मैनेजर श्याम हरदाहा, मैनेजर चंद्रकेतु सिंह, आशुतोष पांडे,गंगाप्रसाद साहू,अभिषेक नंदा, शुभम तिवारी एवं अभिलाष पटनायक सहित कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान रूद्र वस्त्रम फर्म द्वारा पेयजल, टेंट एवं भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। जनसुनवाई के सफल आयोजन ने क्षेत्र में विकास, रोजगार और औद्योगिक निवेश की नई संभावनाओं को बल प्रदान किया है।


