सब जेल बुढ़ार में स्वास्थ्य एवं विधिक सहायता शिविर आयोजित,बंदियों को मिली व्यापक सुविधा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल/बुढ़ार।जिले की सब जेल बुढ़ार में विशेष स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय बुढ़ार के सौजन्य एवं जेल प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ।कार्यक्रम में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुढ़ार  सुशील कुमार अग्रवाल, न्यायाधीश सुश्री दिव्या रामटेके एवं जेलर विकास सिंह बघेल उपस्थित रहे।इस दौरान न्यायाधीशों द्वारा बंदियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी गई तथा उनके प्रकरणों, जेल में उपचार, मुलाकात एवं भोजन व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी ली गई। बंदियों ने जेल की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए सकारात्मक माहौल की बात कही।

जेलर विकास सिंह बघेल की देखरेख में सब जेल बुढ़ार में बंदियों को बेहतर खानपान, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वे समय-समय पर स्वयं निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हैं, ताकि शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं बंदियों तक सुचारू रूप से पहुंच सकें। उनके सतत प्रयासों से जेल का वातावरण व्यवस्थित एवं सकारात्मक बना हुआ है।शिविर में बंदियों को विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा शासकीय वकीलों की नियुक्ति से जुड़े प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के समापन पर जेलर विकास सिंह बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गरीब एवं निराश्रित बंदियों को सरलता से न्याय उपलब्ध कराना न्यायपालिका एवं प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य है।इस अवसर पर जिला आयुष विभाग शहडोल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में जेल की मैट्रन श्रीमती मंजू परस्ते, प्रहरी सोहनलाल कोल,ज्ञानप्रकाश मरावी,अनुप कुमार,गीतेश कुमार मिश्रा एवं विनीत कनेरिया का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!