अशोक वार्ड में सुना गया पीएम के मन की बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को रविवार को वार्ड क्रमांक 27 अशोक वार्ड में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा एवं जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता के साथ पार्षद श्रीमती आरती गुप्ता की उपस्थिति में वार्ड वासियों के साथ पीएम के मन की बात को सुना गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र जनों को दिलाने के साथ प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान पर सभी से तन मन से जुटकर अपने तथा आसपास स्वच्छ वातावरण निर्मित करने का आह्वान किया गया।इस दौरान वार्ड के लोगो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा सरकार के योजनाओ से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किए। पीएम के मन की बात कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश गुप्ता, विकास गुप्ता, रोहित, योगेश गुप्ता,अजय गुप्ता,सरस्वती गुप्ता,राजा निगम, प्रभा गुप्ता, सुशीला गुप्ता,बच्चा वर्मा,सुलेखा गुप्ता, सतीश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!