दिवाली माय भारत के साथ मेगा इवेंट ऑन माय भारत पोर्टल की बैठक हुई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।सोमवार को मनोज टीवीएस शोरूम में नेहरू युवा केंद्र शहडोल तथा कन्फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स मध्य प्रदेश तथा ऑटोमोबाइल्स संगठन शहडोल की संयुक्त बैठक हुई।जिसमें दिवाली माय भारत के साथ मेगा इवेंट ऑन माय भारत पोर्टल के संबंध में नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर सिंह द्वारा जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर कंनफेरडेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता नेहरू युवा केंद्र के अधिकारी मनीष चौहान होंडा शोरूम के संचालक राजकुमार खारिया पत्रकार अजय जायसवाल, पत्रकार राहुल मिश्रा,सुभाष द्विवेदी एवं विनय केवट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक में नेहरू युवा केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर आर.आर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2023 को माय भारत पोर्टल का शुभारंभ किया था।और उसकी पहली वर्षगांठ आने वाली है इसलिए 27,28, एवं 29 अक्टूबर को विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी संस्थाओं द्वारा देश भर में साफ सफाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!