जिला पंचायत सीईओ बंगले से उखड़ा विशाल पेड़,कमिश्नर बंगले में जा गिरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल। बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के चलते जिला पंचायत सीईओ बंगले परिसर में लगा एक विशाल वृक्ष अचानक धराशायी हो गया। पेड़ पहले जिला पंचायत सीईओ बंगले की बाउंड्री वॉल पर गिरा और फिर कमिश्नर बंगले की ओर झुकते हुए वहां भी नुकसान पहुंचाया।

 

विशाल वृक्ष सड़क पर गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और रास्ता बंद हो गया। घटना के दौरान दो लोग बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंच गई। गिरे हुए पेड़ को हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य देर शाम तक जारी रहा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। तेज आंधी के कारण शहर के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!