विद्यालय में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन,प्रधानाध्यापक निलंबित

SHARE:

शहडोल।सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की जिम्मेदारी को लेकर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने सख्त रुख अपनाया है।जनपद पंचायत सोहागपुर के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय पटासी के प्रधानाध्यापक एवं माध्यमिक शिक्षक सौरभ कुमार गुप्ता को कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।दरअसल,ग्राम पंचायत पटासी में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में शिक्षकों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने तथा शिक्षा की गुणवत्ता कमजोर होने की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने स्वयं विद्यालय का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई तथा विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता का स्तर भी अत्यंत न्यून पाया गया।इसके साथ ही विद्यालय संचालन एवं शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा अपेक्षित प्रयास नहीं किए जाने की बात सामने आई।
शिकायत पर सीधे मौके पर पहुंचे कलेक्टर
मामले की खास बात यह रही कि शिकायत को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रखने के बजाय कलेक्टर स्वयं विद्यालय पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सामने आई स्थिति के बाद जिम्मेदारी तय करते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।कलेक्टर की इस कार्रवाई को सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इससे यह संदेश भी स्पष्ट हुआ है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की समयबद्धता और शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निलंबन अवधि में गोहपारू मुख्यालय
निलंबन अवधि में सौरभ कुमार गुप्ता का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गोहपारू जिला शहडोल निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।कलेक्टर पार्थ जायसवाल की इस कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के लिए स्पष्ट संदेश गया है कि जनशिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मौके पर जांच कर जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

10
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य