विश्व मधुमेह दिवस पर शहडोल में जागरूकता अभियान और रैली, निःशुल्क होगी शुगर जांच

SHARE:

शहडोल।विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को शहडोल में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान, रैली और निःशुल्क जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) के मध्यप्रदेश चैप्टर की शहडोल शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आम नागरिकों को डायबिटीज के लक्षण, समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह7बजे जय स्तंभ से गांधी स्टेडियम तक जागरूकता वॉक के साथ होगी। इसके बाद सुबह8:30 बजे गांधी स्टेडियम में जनवार्ता आयोजित की जाएगी। इसमें जयसिंहनगर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजन स्थल पर नागरिकों के लिए निःशुल्क डायबिटीज एवं शुगर जांच की व्यवस्था भी की गई है।

विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

अभियान के दौरान चिकित्सक मधुमेह से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां साझा करेंगे। लोगों को बताया जाएगा कि अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और जीवनशैली में बदलाव किस तरह मधुमेह के जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व पर भी चर्चा होगी।RSSDI शहडोल शाखा के जिला समन्वयक डॉ. जितेंद्र शर्मा एवं स्टेट ट्रेजरर डॉ. एस.एन. दुबे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. किरण टांडिया, डॉ. रूपेश गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र द्विवेदी, डॉ. विमल प्रजापति, डॉ. श्रीकांत चौरसिया, डॉ. गंगेश टांडिया, डॉ. पंकज गुप्ता एवं डॉ. प्रदीप कोरी सहित चिकित्सक अपनी सहभागिता देंगे।आयोजकों ने शहरवासियों से जागरूकता वॉक, जनवार्ता और निःशुल्क जांच शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनने की अपील की है। उनका कहना है कि मधुमेह की समय पर पहचान और उचित चिकित्सकीय सलाह से इससे जुड़ी जटिलताओं के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

13
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य