गौ सेवा के उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने शहडोल के मोहन उपाध्याय को किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा के लिए आयोजित कार्यक्रम रविंद्र भवन भोपाल में आयोजित  किया गया इसमें प्रदेश में गौ सेवा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने  हेतु प्रत्येक संभाग से एक एक व्यक्ति का चयन किया गया।जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाल और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया।इसी क्रम में शहडोल  संभाग से मोहन उपाध्याय को सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में अच्युतानंद महराज, हरिउमानंद ,तथा पशु पालन मंत्री लखन पटेल  उनके मंत्री मंडल के सहयोगी सर्व श्रीविश्वास सारंग कृष्णा गौर,सांसद बी डी शर्मा,आलोक शर्मा, रामेश्वर शर्मा विधायक तथा जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मंचासीन रहे। इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने भगवान कृष्ण जिन्होंने गोपाल के रूप में गौ के महत्व को प्रतिपादित किया यह प्राचीन भारतीय संस्कृति हमारी धरोहर है।सभी को गौ संरक्षण के कार्य में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए।शहडोल संभाग से सम्मानित मोहन उपाध्याय को क्षेत्रीय विधायक जय सिंह मरावी ने फोन पर बधाई दिया। श्रीकांत गीतानुरागी,काशी प्रसाद शर्मा मोहन नामदेव ,निरंजन पटेल,गणेश शर्मा आदि ने भी मोहन उपाध्याय को बधाई प्रेषित किया।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!