शहडोल।नंदी गौसेवा धाम,पाण्डवनगर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौसेवको के द्वारा पूजा अर्चना की गई। जहाँ विधिवत् पाठ करते हुये गौपूजन कर गायो को तिलक वंदन किया गया तथा गौवंश की रक्षा, उनकी सेवा के लिए संकल्पित हुये।गौसेवक सिल्लु रजक (पार्षद वार्ड ने 19) ने बताया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर नंदी गौसेवा धाम की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई तथा पूजन हेतु ब्राम्हण को आमंत्रित कर पाठ कराया गया, गौवंश की सेवा कर रुचिकर आहार दिया गया।सालो से ये प्रथा चली आ रही हैं कि दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लोग इसे अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं।इस त्यौहार का भारतीय लोकजीवन में बहुत महत्व है।इस पर्व में प्रकृति के साथ मानव का सीधा सम्बन्ध दिखाई देता है।इस पर्व की अपनी मान्यता और लोककथा है।गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा की जाती है।शास्त्रों में बताया गया है कि गाय उसी प्रकार पवित्र होती है जैसे नदियों में गंगा।गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है।देवी लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं उसी प्रकार गौ माता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। इनका बछड़ा खेतों में अनाज उगाता है।ऐसे गौ सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है।गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन गोर्वधन की पूजा की जाती है।और इसके प्रतीक के रूप में गाय की।पौराणिक कथा अनुसार श्रीकृष्ण द्वारा इंद्रदेव के अहंकार को समाप्त करने के लिए लीलाधर बनकर लीला रचाई तथा ब्रजवासी,गाय बछडो़ गौवंश को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए अपनी कनिष्ठ उँगली में गोवर्धन पर्वत को उठा लिया तथा पर्वत के नीचे शरण देकर रक्षा की श्रीकृष्ण स्वयं विष्णु का अवतार हैं,इसकी जानकारी इंद्रदेव को होने पर उनका अहंकार समाप्त हुआ और उन्होने मुरलीधर का पूजन किया तथा भोग लगाया। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।गौवंशो को स्नान कराकर रंग लगाया जाता है, उन्हें गुड़ चावल व 56 भोग लगाकर रुचिकर आहार खिलाया गया।
गौसेवक सिल्लु रजक ने बताया कि नंदी गौसेवा धाम के सेवको द्वारा हमेशा गौरक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाता है। गौवंश की सेवा, उनकी रक्षा समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है और हर किसी को यह दायित्व निभाना चाहिये।नंदी गौसेवा धाम पाण्डवनगर में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कल्याणी बाजपेई रंजीत बसाक,विकास जोतवानी, अंतु गुप्ता,राम यादव,लकी वर्मा,बॉबी पनिका,धीरज साहू, मुकेश द्विवेदी,महेश सेनापति,विक्की वर्मा,रॉकी गुप्ता, शुभम सोधियां,विक्की रोहरा,प्रकाशचंद्र मिश्रा,शैलेन्द्र पनिका,अमित धुर्वे,परी जोतवानी,मौली द्विवेदी एवं अन्य गौसेवको ने उपस्थित रहकर पूजन-अर्चन कि।
