उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत के मामले में शनिवार को जांच टीम सलखनियां पहुंची है।टीम में शामिल वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार,एसीएस वन अशोक वर्णवाल,वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव के साथ शहडोल संभाग के आयुक्त बीएस जामोद,पुलिस महानिरीक्षक अनुराग शर्मा और कलेक्टर के साथ बांधवगढ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इसके बाद कोदो के खेतों में पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली।दरअसल,29 अक्टूबर से संदिग्ध परिस्थिति में हाथियों की मौत होना शुरू हुआ था। 31 अक्टूबर को 10वें हाथी का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया था। जानकारी के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच टीम गठित की थी। जांच टीम गठन के बाद आज यानी शनिवार को वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार एक्स अशोक वर्णवाल और वन वल प्रमुख मौके पर पहुंचे हैं।
