कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 नवम्बर 2024 को शहडोल जिले में आगमन प्रस्तावित है।प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के परिपेक्ष में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रौतेल,विधायक जैतपुर जयसिंह मरावी, विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह,विधायक ब्यौहारी शरद कोल,पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अंजली रमेश,समाजसेवी कमलप्रताप सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!