रेत खदान का निरीक्षण कर पुनःकिया गया सीमांकन

SHARE:

राहुल मिश्रा
8871309600
शहडोल।कलेक्टर डॉ.केदार सिंह के निर्देशन में खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा खनिज टीम के साथ बेहतर एवं सकारात्मक कार्य कर रहे हैं।जिले में लगातार अवैध उत्खनन एवं परिवहन की विरुद्ध श्री पट्टा द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगाम कसने का कार्य कर रहे हैं।जब से प्रभात पट्टा ने अपना कार्यभार संभाला है तब से जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अनेक कार्यवाहियां करके उन्होंने जिले के बेस कीमती खनिजों का बचाव किया है।

बता दे कि शहडोल ज़िला अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु, खनिज,राजस्व एवं पुलिस बल के साथ तहसील जैतपुर के अन्तर्गत में. सहकार ग्लोबल लिमिटेड के पक्ष में ग्राम लुकामपुर एवं जैतपुर में स्वीकृत रेत खदान का निरीक्षण कर पुनः सीमांकन किया गया।निरीक्षण के दौरान स्वीकृत खदान क्षेत्र में उत्खनन होना पाया गया।खदान क्षेत्र में खदान धारक के प्रतिनिधि को पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से रेत परिवहन में संलग्न वाहनों को तारपोल से रेत को ढक कर परिवहन किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही ई-अभिवहन पारपत्र में अंकित मात्रा के बराबर रेत खनिज का परिवहन किए जाने एवं खदान क्षेत्र से लगे सार्वजनिक मार्ग के उचित रख-रखाव की हिदायत दी गई। इस दौरान खनिज निरीक्षक प्रभात पट्टा,सर्वेयर समय लाल गुप्ता राजस्व एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य