शहडोल।औद्योगिक एवं कोयलांचल क्षेत्र में चहुओर अवैध कारोबारी के हौसले इस कदर सातवे आसमान पर हैं की शासन प्रशासन एवं स्थानीय जनपद जनप्रतिनिधियों के समर्थन संरक्षण के कारण राजा कबाड़ी का काल इस समय दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रहा है।और पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश लगाने की जगह इसके काले धंधे की तरफ अपनी आंख बंद किए हुए हैं।किसके कारण इसका हौसला इस कदर बुलंद होता जा रहा है कि अब वह अपने मुंह से कहने लगा है कि मैं इस कबाड़ के काले धंधे का कोयलांचल का इकलौता राजा हूं मेरा कोई क्या बिगाड़ लेगा और उसके इस बड बोलेपन को सुनकर इस क्षेत्र की जनता को अब इस पुलिस इसका बजा बजाकर कब इसे जेल के शिकंजे खड़ा करके इसे कानून का पाठ पढ़ायेगी।
अमलाई क्षेत्र में ईटा भट्ठा,रेलवे कॉलोनी,झगरहा बस्ती,अमलाई बस्ती,इंदिरा नगर,गीता ग्राम, अमराडडी सहित कई जगहों पर कबाड़ के धंधा करने वाले कबाड़ियों की हुजूम सी लगी रहती थी किंतु इतने वर्षों के अंतराल में शासन प्रशासन के अधिकारियों के दबाव और जनता के शिकायतों को मद्दे नजर रखते हुए कई ऐसे कबाड़ी जो अपने समय के नामी व जाने-माने हुआ करते थे जैसे ईटा भट्ठा क्षेत्र का एक कबाड़ी कबाड़ के धंधे को लेकर पूरे संभाग में फेमस था।वही दूसरी ओर नवाब नाम का कबाड़ी जो कि अपने इस धंधे को लेकर लोगों के बीच अपनी पहचान और अपने नाम को अलग ही बनाया हुआ था।किंतु आज वर्तमान स्थिति में इस पूरे संपूर्ण क्षेत्र में राजा नामक कबाड़ी का एक छत्र राज्य है।जिसके द्वारा औद्योगिक इकाइयों उद्योग के अंदर रात के अंधेरे में अपने गिरोह के माध्यम से देश कीमती लोहा इस्पात एवं अन्य उपकरणों की चोरी करता है यही नहीं एसईसीएल सोहागपुर धनपुरी क्षेत्र में कॉलरियो से भी बड़े-बड़े लोहा पाइपलाइन एवं बेस् कीमती पार्ट्स चोरी करने में गुरेज नहीं करता।अनूपपुर एसपी के आगमन के दौरान उनके कार्य प्रणाली एवं गतिविधियों को देखते हुए इस राजा नामक कबाड़ी ने सामने से अपनी दुकान पर ताला लटका दिया था।और रात के अंधेरे में ही अपने कबाड़ के धंधे को अंजाम दे रहा था और दिन के उजाले में अपने आपको पाक साफ और ईमानदार बताने का प्रयास कर रहा था।इस कबाड़ी के ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कई बार मध्य प्रदेश विद्युत मंडल चचाई ओरिएंट पेपर मिल कागज कारखाना अमलाई और साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत संचालित भूमिगत खदान एवं ओपन कास्ट से वेश कीमती लोहा इस्पात की चोरी करते पकड़े जाने और मामला दर्ज होने का खिताब दर्ज है।और जिला बदर होने की कार्यवाही भी की जा चुकी है।किंतु कुछ ऐसे समाज के विपरीत कार्य करने वाले जनप्रतिनिधि जिनके द्वारा ऐसे अपराधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले अपराधी और कबाड़ी को दानवीर कर्ण और धर्मात्मा बनाने का प्रयास बदस्तूर जारी है।कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद चुनाव के दौरान अपने ही लोगों को पार्षद पद के चुनाव के लिए मैदान मे उतरा किंतु अपने कबाड़ के धंधे की छवि के कारण जनता के बीच अपनी पैठ बनाने में नाकाम साबित हुआ किंतु अभी भी अपने कबाड़ की दुकान के आसपास सफेद पोस् नेता बनकर घूमता रहता है।
यह राजा नामक कबाड़ का धंधा करने वाला अवैध कारोबारी जहां पर कबाड़ की दुकान संचालित की जा रही है,वहां मंदिर है और इसके कबाड़ की दुकान के पीछे मध्य प्रदेश शासन की लगभग 12 एकड़ भूमि रिक्त पड़ी है।जिसमें इसके द्वारा धीरे-धीरे करके कब्जा किया जा रहा गौर तलब हो कि अब यह दिन के उजाले में भी अपने कबाड़ की दुकान के पीछे से वाहन में कबाड़ लोड कर कर कटनी या बिलासपुर की ओर विक्रय करने के लिए भेजता है।यही नहीं इस जिला बदर अपराधी के द्वारा अपने कबाड़ की दुकान की पीछे पीसीसी सड़क का भी निर्माण कार्य किया हुआ है। मतलब पक्की रोड बनाया हुआ है। जहां पीछे से इसके द्वारा चोरी के कबाड़ इकट्ठे किए जाते हैं वह लोड होकर बाहर बिक्री के लिए भेजे जा रहे हैं यह इतना शातिर है की किसी को भी गुमराह करने में परहेज नहीं करता।
कोलांचल क्षेत्र का कबाड़ माफिया या यह कहा जाए की इस काले धंधे का बेताज बादशाह राजा कबाड़ी के ऊपर चचाई पुलिस ने अपना कानून का हंटर चलाना शुरु कर दिया हैl मंगलवार को इसके यहां से लगभग 14 लख रुपए का अवैध कबाड़ पकड़ा गया जो वाहन में लोड होकर रायपुर के लिए जा रहा था वहीं सूत्रों का कहना है कि राजा कबडी के इस काले धंधे को खत्म करने के लिए अभी भी पुलिस को इसके कई ठिकानों पर छापे मारने की जरूरत है जहां पर करोड़ों रुपए का अवैध कबाड़ पड़ा हुआ है।
राजा अवैध कबाड़ कारोबार का बना बादशाह,ठीहा में खपा देता है SECLचोरी का लोहा
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
วิธีตรวจลอตเตอรี่ง่ายๆ ด้วยตัวเอง รู้ผลรางวัลทันทีไม่ต้องรอใคร
October 15, 2026
No Comments
ทำไมคนไทยถึงนิยมเล่นสล็อตออนไลน์เว็บใหญ่
October 15, 2026
No Comments
เล่นบาคาร่าออนไลน์ เว็บตรง มือถือ ปลอดภัย ได้เงินจริง
October 15, 2026
No Comments
Roulette Simulator Free Online Practice Roulette Wheel
October 15, 2026
No Comments
Best Casino Games Online USA 2026
October 15, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
วิธีตรวจลอตเตอรี่ง่ายๆ ด้วยตัวเอง รู้ผลรางวัลทันทีไม่ต้องรอใคร
October 15, 2026
6:16 pm
No Comments
ทำไมคนไทยถึงนิยมเล่นสล็อตออนไลน์เว็บใหญ่
October 15, 2026
6:12 pm
No Comments
เล่นบาคาร่าออนไลน์ เว็บตรง มือถือ ปลอดภัย ได้เงินจริง
October 15, 2026
5:24 pm
No Comments
Roulette Simulator Free Online Practice Roulette Wheel
October 15, 2026
4:32 pm
No Comments
Best Casino Games Online USA 2026
October 15, 2026
4:30 pm
No Comments
New Casino Sites UK: Newest Licensed Online Casinos 2026
October 15, 2026
4:30 pm
No Comments
Live Casino Live Blackjack, Baccarat, Roulette
October 15, 2026
4:29 pm
No Comments
Online Casino Play Real Money Games at PokerStars
October 15, 2026
4:20 pm
No Comments
