शहडोल में नए वर्ष में आयोजित होगा रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव

SHARE:

शहडोल।कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल के अमरकंटक सभाकक्ष में,जनवरी 2025 में आयोजित होने वाली रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के संबंध में बैठक ली।
बैठक में कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के इन्वेस्टरों की सूची तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।उन्होने कहा कि शहडोल संभाग में औद्योगिक विकास एवं रोजगार की अपार संभावना है।शहडोल संभाग में प्राकृतिक संसाधनों की कोई कमी नहीं हैं,यहां खनिज,वन संपदा, कृषि,उद्यानिकी,डेयरी,आयुर्वेदिक उत्पादों की अच्छी संभावनाएं है। इस हेतु शहडोल संभाग के उद्यमियों एवं इन्वेस्टरों की सूची तैयार कर उन्हें ज्यादा से ज्यादा संख्या में रीजनल इंडस्ट्रीअल कॉन्क्लेव में आमंत्रित करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर शहडोल डॉ.केदार सिंह,पुलिस अधीक्षक शहडोल रामजी श्रीवास्तव,अपर कलेक्टर उमरिया शिवगोविंद सिंह मरकाम,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह,कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी यू.के तिवारी,सुशील सिंघल सहित कृषि विभाग,खनिजविभाग,उद्यानिकी,सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य