शहडोल की नेहा का हुआ डी.एस.पी.के पद पर चयन

SHARE:

शहडोल म.प्र.लोक सेवा आयोग 2022 के चयन परीक्षा में नेहा अग्रवाल की प्रदेश में डी.एस.पी.पद पर चतुर्थ रैंक आई है,वो डी.एस.पी.पद पर चयनित हुई है।शहडोल संभाग के लिए यह गौरव की बात है।नेहा मूल रुप से शहडोल के सोहागपुर की निवासी है और पिछले कुछ सालों से जबलपुर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी।उन्हें यह सफलता तीसरे अवसर में मिली।फिलहाल उनके लोक सेवा आयोग के वर्ष 2021 के साक्षात्कार के परिणाम आने शेष हैं तथा वर्ष 2023 की प्री एवं मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है जिसका साक्षात्कार होना शेष इनमें उन्हें और बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
खास बात ये है कि नेहा ने अपनी तैयारी स्वयं की और इस दौरान किसी तरह की कोचिंग नहीं ली।वे ऑनलाईन पेपर हल करती और गूगल की मदद से सिलेबस के अनुसार नोट्स बनाकर उसकी तैयारी करती रही।
नेहा अग्रवाल ने बताया कि 12 वीं तक शहडोल के सेंट्रल एकेडमी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने जानकी रमन कालेज जबलपुर से स्नातक में बीए किया जहां से उन्हें कला संकाय,राजनीति शास्त्र और इतिहास विषय में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक मिल चुका है, जो गौरव की बात है।सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल के प्राचार्य ने बताया कि नेहा अग्रवाल हमेशा से पढ़ाई में उत्कृष्ट रहीं तथा हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्ड्री में उनके स्कूल में प्रथम स्थान रहे हैं।नेहरु युवा केन्द्र संगठन मध्यप्रदेश भोपाल स्वायत्तशासी संस्था,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार की ओर से इन्हें स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धी राज्य स्तरीय निबन्ध एवं लघु फिल्म प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय निबंध में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया था।
नेहा के पिता ने उसे सिविल सर्विस की तैयारी करने की सलाह दी तथा कॉलेज के प्रोफेसरों ने उन्हें सिविल सर्विस की तैयारी में मदद की। इस बीच नेहा ने आनलाईन पेपर को हल किया और सिलेबस इंटरनेट से खोजकर नोट्स बनाए और अपनी नियमित तैयारी की जिसके परिणामस्वरुप उन्हें म.प्र. लोक सेवा आयोग वर्ष 2022 के साक्षात्कार में उन्हें प्रदेश में चौथी रैंक के साथ डीएसपी का पद मिला है।नेहा अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता राजू अग्रवाल और माता शोभा अग्रवाल का उनकी सफलता में विशेष योगदान रहा है।
9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य