ख्वाजा नगरी सोहागपुर में मनाया गया गणतंत्र दिवस

SHARE:

शहडोल।पूर्व माध्यमिक मदरसा दारुल उलूम हुसैनी फखरी चिश्ती वार्ड नं.4 ख्वाजा नगरी सोहागपुर में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) यौमे जमहूरिया का जश्न मनाया गया।इस मौके पर आज सुबह 08:00 बजे तिरंगा झण्डा लहराया गया इसके बाद “तराना सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा।हिन्दुस्तान जिन्दाबाद,एक ही नारा भाई चारा, हमारा देश महान है आदि नारे बुलन्द किए गये,इसके बाद तिलावते कुरआन,नात-पाक,यौमे जमहूरिया (26 जनवरी) पर नज़्म पढ़ी गई, यौमे जमहूरिया (26 जनवरी) पर मदरसे के बच्चों ने बयान (भाषण) दिया इसमें मख्य अतिथि के रुप में संस्था रज़ा-ए-मुस्तफा कमेटी के अध्यक्ष श्री सैय्यद अब्दुल अजीज अली ने ध्वजा रोहण किया और मदरसे के मौलाना सैय्यद शब्बर अली अमजदी साहब ने अपने बयान (भाषण) में कहा कि यौमे जमहूरिया (26 जनवरी) का दिन हमें आसानी से नहीं बल्कि हमारे देशभक्तों की कुर्बानियों के बाद बड़ी मुश्किल से हासिल हुई है जिसे हमें सभाल कर रखना है,हमारे देश के संविधान की वजह से ही यहां हर वर्ग,हर धर्म, हर जाति के लोग स्वतन्त्र रुप से भाई चारा और एकता के साथ रहते हैं इसम मदरस के टीचर व बच्चों के साथ रज़ा-ए-मुस्तफा कमेटो के मेम्बरान हाजिर रहे और मोहल्ले के लोग भी शामिल रहे।इस मौके पर प्रोग्राम में मौजूद सभी लोगों को मिठाईयां बांटी गई और मदरसे के बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता कराई गई और बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य