युवा कांग्रेस के सदस्यता व आंतरिक चुनाव की हुई घोषणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम द्वारा जिला कांग्रेस भवन शहडोल में भोपाल से पधारे युवा कांग्रेस सदस्यता एवं चुनाव प्रभारी जोन कोऑर्डिनेटर अंकित यादव,अभिषेक शुक्ला प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस,साजिल खान ब्लॉक अध्यक्ष सोहागपुर युवा कांग्रेस,नमो गर्ग नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस,शेख आबिद जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस की उपस्थिति में युवा कांग्रेस सदस्यता एवं चुनाव का पोस्टर लॉन्च किया गया।इस दौरान उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने जिले के सभी युवाओं को युवा कांग्रेस से जुड़ने की अपील की

तत्पश्चात जोन कोऑर्डिनेटर अंकित यादव ने सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की युवा शाखा,भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में ब्लॉक,विधानसभा,जिला और पूरे राज्य स्तर पर अपनी सदस्यता और पूर्ण संगठनात्मक चुनाव आयोजित कर रही है।युवा कांग्रेस नामांकन अभियान 27.04.2025 से 06.05.2025 तक चलेगा।उसके बाद सदस्यता प्रक्रिया शुरू होगी और संबंधित तिथियों तथा विवरण www.ycea.in पर प्रकाशित किए जाएंगे।इस चुनाव में भाग लेने के लिए 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है। जिसका कट ऑफ डेट 27.04.1990 – 26.04.2007 है।
युवा कांग्रेस उन सभी लोगों को आमंत्रित करती है और प्रोत्साहित करती है जो भारत के आम लोगों के लिए ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने में रुचि रखते है, चुनाव टीम से संपर्क करें। उम्मीदवारों को चुनाव प्रक्रिया, नामांकन प्रक्रिया और भारतीय युवा कांग्रेस में किसी भी पद के लिए अपने क्षेत्र से निर्वाचित नेता बनने के बारे में जानकारी देने के लिए ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे,जिसमें उच्चतम पद भी शामिल है।कोई अन्य पार्टी इस तरह का अवसर नहीं
देती।जिसमें युवा नेताओं को अपने समुदाय और देश की सेवा करने का मौका मिलता है,साथ ही साथ देश के उच्चतम पदों के लिए एक स्पष्ट और पारदर्शी राजनीतिक करियर मार्ग भी उपलब्ध कराती है।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम ने युवाओं से इस चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!