सांसद प्रतिनिधि को बदनाम करने की साजिश पर विधायक और भाजपा नेताओं का विरोध,एसपी को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।ब्यौहारी विधानसभा के विधायक शरद कोल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों,समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शहडोल पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में जयसिंहनगर में हुए गंजा कांड को लेकर सांसद प्रतिनिधि को झूठा फंसाए जाने की साजिश का विरोध किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि सांसद प्रतिनिधि का इस घटना से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है ब्यौहारी विधायक शरद कोल और भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश कर रहे हैं।भाजपा नेताओं ने मांग  कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने लाकर दोषियों को सख्त सजा दी जाए। साथ ही उन्होंने सांसद प्रतिनिधि की छवि को बदनाम करने की कोशिश करने वालों पर भी कार्यवाही की मांग की।

 

error: Content is protected !!