शहडोल/उमरिया।चंदिया थाना अंतर्गत धतूरा गांव से सटे जंगल से जुआ खेलते हुए लगभग 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए लोगों में जनपद सदस्य, एक शिक्षक और एक वकील सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल बताये जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, उक्त सभी आरोपी जंगल के अंदर एकांत स्थान पर बैठकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी, जहाँ से जुआ सामग्री और नकदी के अलावा कई वाहन भी जब्त किए गए हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से फरार भी हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि पकड़े गए लोगों में कुछ प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।











