कलेक्टर के कुशल निर्देशन में 51 बीएलओ ने एस.आई.आर.में हासिल किया 100% डिजिटलीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल।निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत शहडोल जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. केदार सिंह के कुशल निर्देशन,सतत निगरानी और प्रभावी मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप अब तक जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी,जयसिंहनगर एवं जैतपुर के 51 बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत मतदाता गणना फार्मों का ऑनलाइन डिजिटलाइजेशन कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया है।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने सोमवार को उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. अभियान में यह उपलब्धि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है,और यह पूरी सफलता जिला टीम एवं बीएलओ के समर्पण का परिणाम है।
कलेक्टर ने विशेष रूप से कहा कि डिजिटलाइजेशन कार्य की निगरानी एवं क्रियान्वयन में प्रशासन की टीम ने समन्वित प्रयासों से समयबद्ध लक्ष्य को पूरा किया, जो जिले के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अमृता गर्ग एवं निर्वाचन सुपरवाइजर  संजय खरे ने भी बीएलओ को 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण कार्य संपन्न करने पर शुभकामनाएँ दीं।
100% डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ
विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी
श्रीमती सुधा जायसवाल, रधुवंश प्रसाद मिश्रा, विनोद कुमार मिश्रा,फूलमती पनिका, सौम्या पाण्डेय, रजनीश कुमार,नरेन्द्र कुमार बैस, ऋशिदमन खैरवार, रामभजन बैगा, लवकेश कुमार,चन्दा देवी पाण्डेय, राजेश मिश्रा
विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर
माया यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, मलेलाल बैगा, कन्हैयालाल बैगा।
विधानसभा क्षेत्र जैतपुर
इन्द्रपाल सिंह,बाबूलाल वर्मन, जानकी शुक्ला, हीरावती साहू, लल्लू सिंह,गणेश सिंह, रामखेलावन सिंह, अम्बिका पटेल, गंगादास टांडिया, सर्वेश चन्द्र शर्मा, रामकरण प्रजापति भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन एवं निगरानी में शहडोल जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान 2026 निरंतर प्रगति पर है।अभियान के तहत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं संबंधित कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा का डिजिटलाइजेशन बीएलओ ऐप के माध्यम से तेज़ी से किया जा रहा है।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!