जिला जेल में बंद महिला की मौत,चेक बाउंस मामले में काट रही थी एक साल की सजा

SHARE:

शहडोल।जिला जेल शहडोल में चेक बाउंस के मामले में एक साल की सजा काट रही 64 वर्षीय महिला बंदी पुष्पा बघेल की सोमवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज शहडोल में मौत हो गई। महिला बंदी की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और बीपी लो होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सुबह अचानक बिगड़ी तबीयत

जेल प्रशासन के अनुसार 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 9:35 बजे महिला बंदी पुष्पा बघेल की अचानक तबीयत खराब हुई। उसे तत्काल जेल गार्ड के साथ जिला चिकित्सालय भेजा गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा जांच और उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में महिला को आईसीयू वार्ड में भर्ती कर उपचार किया गया। हालांकि, उसकी हालत गंभीर बनी रही और दोपहर करीब 12:37 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मेडिकल सर्टिफिकेट में हृदय संबंधी बीमारी का उल्लेख

मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी Medical Certificate of Cause of Death में महिला की उम्र 64 वर्ष दर्ज है। प्रमाण-पत्र में मृत्यु के कारणों में Acute Anterolateral MI सहित अन्य हृदय संबंधी चिकित्सकीय स्थितियों का उल्लेख किया गया है। मृत्यु का तरीका Natural दर्ज है।

चेक बाउंस मामले में हुई थी जेल

दस्तावेजों के अनुसार पुष्पा बघेल धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम यानी चेक बाउंस के मामले में सजा काट रही थी। प्रकरण क्रमांक 221/2017 में न्यायालय द्वारा 28 मार्च 2025 को उसे एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई थी। दस्तावेज में प्रतिकर एवं अन्य देयताओं की कुल राशि 8 लाख 79 हजार 650 रुपये दर्ज है।

न्यायालय के आदेश के खिलाफ महिला ने अपील की थी। दस्तावेज के अनुसार अपील क्रमांक 61/25 में तृतीय अपर सत्र न्यायालय शहडोल द्वारा अपील निरस्त किए जाने के बाद उसे सजा भुगतने के लिए 14 जुलाई 2026 को जिला जेल शहडोल में दाखिल कराया गया था।

जेल प्रशासन ने तत्काल कराया उपचार

जेल प्रशासन का कहना है कि महिला बंदी की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। पहले जिला चिकित्सालय और फिर मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार कराया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने उपचार के दौरान दोबारा अटैक आने की जानकारी दी, जिसके बाद उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

जेल अधीक्षक ने कहा तत्काल अस्पताल भेजा 

जेल अधीक्षक भास्कर पाण्डे के अनुसार,महिला बंदी को अचानक बीपी लो की शिकायत हुई थी। इसके बाद हमने तत्काल उसे जिला चिकित्सालय रवाना करवाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया।मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बताया कि उसे दोबारा अटैक आया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

करीब डेढ़ माह से जेल में बंद थी महिला

पुष्पा बघेल को 14 जुलाई 2026 को जिला जेल शहडोल में दाखिल कराया गया था।करीब डेढ़ माह बाद 31 अगस्त को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। जेल प्रशासन द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाए जाने के बावजूद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य