शहडोल।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लिटिल हेवन्स स्कूल की प्राचार्या श्वेता अग्रवाल को प्रतिष्ठित शैक्षणिक कार्यक्रम शिक्षा से शिखर तक 2026 में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उनके शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई।कार्यक्रम का आयोजन Future Dream Makers (FDM) द्वारा किया गया। इसका उद्देश्य देशभर के शिक्षाविदों, स्कूल लीडर्स और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा में नवाचार, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास,बदलती शिक्षा व्यवस्था और भविष्य की शिक्षा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।इस अवसर पर प्राचार्या श्वेता अग्रवाल को सम्मान पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। साथ ही आयोजन समिति द्वारा प्रकाशित किए जा रहे Education Magazine के लिए उनसे लेख भी आमंत्रित किया गया है।

श्वेता अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान देने का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण नींव है।ऐसे मंच शिक्षाविदों को अपने अनुभव साझा करने और नई सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।उनकी इस उपलब्धि पर लिटिल हेवन्स स्कूल परिवार, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।






