वीरांगना रानी दुर्गावती नृत्य नाटिका का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयसिंहनगर।वीरांगना रानी दुर्गावती के 500 वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के परिपालन एवं जिला प्रशासन के निर्देशन में स्थानीय सीएम राइज़ विद्यालय मैदान में स्वीकृत रंग मंडल आर्या पब्लिक स्कूल जयसिंहनगर जिला शहडोल द्वारा महारानी दुर्गावती के जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने वाली नृत्य नाटिका का विगत मंगलवार 28 जनवरी को शाम 06:00 बजे से मंचन किया गया । नृत्य नाटिका में मुख्य रूप से आर्या पब्लिक स्कूल जयसिंहनगर एवं शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वीरांगना महारानी दुर्गावती के संपूर्ण जीवन चरित्र का नृत्य नाटिका के माध्यम से मंचन किया गया। नृत्य नाटिका का सह निर्देशन रविशंकर तिवारी जबकि आलेख योगेश त्रिपाठी द्वारा किया गया है।

ये रहे मौजूद –
इस दौरान ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक शरद जुगलाल कोल, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अशोक कुमार मरावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मालती सिंह, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जयश्री कचेर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय एवं राजेश द्विवेदी, सरपंच संघ अध्यक्ष कविता सिंह, शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, सीएम राइज़ विद्यालय के प्राचार्य राजीव तिवारी, भाजपा नेता सातिका तिवारी, नीरज शर्मा, अरूण गौतम, दीपक केसरवानी, रावेंद्र शर्मा, आर्या पब्लिक स्कूल जयसिंहनगर के संचालक ध्रुव सिंह समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों सचिवों, पदाधिकारियों छात्र – छात्राओं एवं आम जनमानस सहित हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। लोगों का मानना है कि जयसिंहनगर में किसी वीरांगना को याद करते हुए यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। गौरतलब है कि स्वीकृत रंग मंडल द्वारा 20 जनवरी से लगातार मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से शुरुआत करते हुए, धार जिले के बाग, कुक्षी, तिरला एवं खरगोन जिले के खरगोन, भीखंग गांव महेश्वर में प्रस्तुति दी गई है । मंगलवार 28 जनवरी को स्थानीय जयसिंहनगर में प्रस्तुति उपरांत रंगमंडल मंडला,डिंडोरी एवं सीधी जिले के विभिन्न विकासखंडों में प्रस्तुति हेतु जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!