माइक्रो ड्रामा की दुनिया में नया रिकॉर्ड,ऑल आई वांट इज़ तुम को मिली शानदार शुरुआत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/शहडोल।मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के युवा निर्देशक प्रतीक श्रीवास्तव एक बार फिर चर्चा में हैं। भारत के लोकप्रिय माइक्रो ड्रामा प्लेटफॉर्म Kuku TV पर रिलीज हुआ उनका नया शो All I Want Is Tum दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही इस शो को लाखों दर्शकों ने देखा और सराहा है।
भोपाल में शूट किए गए इस लव ट्रायंगल आधारित माइक्रो ड्रामा में टीवी कलाकार ज़ान खान, नरगिस राजपूत और सेजल साहू मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कुल 46 एपिसोड में प्रस्तुत यह श्रृंखला लगभग डेढ़ घंटे की संपूर्ण कहानी को संक्षिप्त और प्रभावी रूप में दर्शाती है।
प्रतीक श्रीवास्तव इससे पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने चर्चित वेब सीरीज Kota Factory तथा लोकप्रिय कार्यक्रम Crime Patrol और Savdhaan India में अभिनय भी किया है। इसके अलावा वे शासकीय स्वच्छ भारत अभियान के कैंपेन का निर्देशन भी कर चुके हैं।
शो के प्रोड्यूसर प्रशांत पाल हैं। एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में शुभम् तिवारी ने सहयोग दिया, जबकि आर्ट डायरेक्शन की जिम्मेदारी दीपक बार्डे ने संभाली। प्रतीक ने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनकी टीम ने मात्र तीन दिनों में तैयार किया, जो माइक्रो ड्रामा फॉर्मेट की रफ्तार और रचनात्मकता को दर्शाता है।
बॉलीवुड के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी प्रतीक की सक्रियता सराही जा रही है। इंस्टाग्राम पर वे अपने फॉलोअर्स को रियल टाइम अपडेट देते रहते हैं, जिससे युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
शहडोल जैसे छोटे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना जिले के लिए गर्व का विषय है।प्रतीक श्रीवास्तव की यह सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!