शहडोल।जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर शहडोल के स्पष्ट एवं कठोर निर्देशों के पालन में खनिज विभाग का अमला लगातार मैदान में सक्रिय है।
इसी क्रम में आज सिंहपुर थाना क्षेत्र में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान एक डम्पर/ट्रक क्रमांक MP18GA4734 को ग्राम भमराहा में गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए रोका गया। वाहन चालक मनोज पिता सूखराम पनिका से परिवहन से संबंधित दस्तावेज, रॉयल्टी या eTP की मांग की गई, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
प्रथम दृष्टया गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन पाए जाने पर उक्त वाहन को मय खनिज थाना सिंहपुर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। मामले में नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय कलेक्टर शहडोल के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।कलेक्टर की सख्ती का ही परिणाम है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।प्रशासन की इस त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि खनिज संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलेवासियों ने भी प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।








