सागर की जहरीली शराब घटना के बाद शहडोल में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन

SHARE:

शहडोल।सागर जिले में जहरीली शराब से हुई घटना के बाद शहडोल जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, धारण एवं विक्रय के साथ ही अवैध देशी-विदेशी शराब के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 3 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक शहडोल और जयसिंहनगर वृत्त क्षेत्रों में आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 19 पाव देशी मदिरा प्लेन, 57 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची मदिरा और 140 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। कार्रवाई में 20 प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के तहत दर्ज किए गए हैं।
सूचना तंत्र के आधार पर दबिश
आबकारी विभाग को लगातार मिल रही सूचनाओं की पुष्टि और विभागीय सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर टीम ने विभिन्न स्थानों पर विधिवत तलाशी कार्रवाई की। वृत्त प्रभारी शहडोल चंदन शाह एवं आबकारी उप निरीक्षक प्रकाश मरावी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने पंचों की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन बरामद किया।
कच्ची शराब के खिलाफ विशेष नजर
सागर की घटना के बाद जहरीली और अवैध शराब के संभावित खतरे को देखते हुए शहडोल में भी आबकारी विभाग द्वारा कच्ची शराब के निर्माण और अवैध बिक्री के ठिकानों पर विशेष निगरानी बढ़ाई गई है। जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन में अलग-अलग क्षेत्रों से मिल रही सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
जिलेभर में जारी रहेगा अभियान
कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत लगातार कार्रवाई की मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी टीमों को सक्रिय बनाए हुए हैं। अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विभाग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहने की बात कही गई है।
इस कार्रवाई में मुख्य आरक्षक सहेज सिंह, शोभरानी गोपाल, रघुवंश शुक्ल और गोमती सिंह गोंड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
20 प्रकरणों के साथ कार्रवाई का सिलसिला जारी
आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग का कहना है कि जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के साथ अवैध देशी-विदेशी मदिरा के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य