शहडोल।दक्षिण शहडोल वनमंडल में अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने रात्रिगश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए रेत से लदे एक डग्गी वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई 30 सितंबर 2026 की रात वन परिक्षेत्र गोहपारू के बीट देवरी अंतर्गत ग्राम देवरी नंबर-1 में की गई।वन विभाग के अनुसार रात्रिगश्ती दल ने एक वाहन को संदिग्ध अवस्था में देखा और उसे रोककर पूछताछ की।चालक ने अपना नाम अमर वर्मन निवासी ग्राम लालपुर बताया।वाहन की जांच में रेत लोड मिली। रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली। बाद में चालक ने वाहन के अंदर से नंबर प्लेट दिखाई, जिस पर MP18GA4433 अंकित था।वन विभाग ने नियमानुसार वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय कैंपस, बुढ़ार में सुरक्षित खड़ा कराया है।अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में गठित रात्रिगश्ती दल द्वारा की गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक श्रीप्रकाश शुक्ला, कार्यवाहक वनपाल नितिन खटीक, वनरक्षक मयंक अग्निहोत्री, गुरूदयाल पनिका, सुनील रैकवार,के.के. शुक्ला सहित अन्य वन अमले की भूमिका रही।
बिना नंबर प्लेट रेत से लदा वाहन वन विभाग ने पकड़ा
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

बिना नंबर प्लेट रेत से लदा वाहन वन विभाग ने पकड़ा
October 1, 2026
No Comments

शहडोल में 73 स्थायी वारंटियों पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी में मदद करने वालों को मिलेगा ₹1000 पुरस्कार
September 30, 2026
No Comments

हिंदी पखवाड़े में बनारस से मथुरा तक गूंजी संगीता शुक्ला ‘स्वरा’ की नज़्म और मुक्तक
September 29, 2026
No Comments
Beste Online Casinos in der Schweiz im Check
September 29, 2026
No Comments

जिला जेल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
September 22, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें

बिना नंबर प्लेट रेत से लदा वाहन वन विभाग ने पकड़ा
October 1, 2026
1:14 pm
No Comments

शहडोल में 73 स्थायी वारंटियों पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी में मदद करने वालों को मिलेगा ₹1000 पुरस्कार
September 30, 2026
6:27 pm
No Comments

हिंदी पखवाड़े में बनारस से मथुरा तक गूंजी संगीता शुक्ला ‘स्वरा’ की नज़्म और मुक्तक
September 29, 2026
3:58 pm
No Comments
Beste Online Casinos in der Schweiz im Check
September 29, 2026
12:52 pm
No Comments

जिला जेल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
September 22, 2026
8:37 pm
No Comments

विद्यालय में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन,प्रधानाध्यापक निलंबित
September 21, 2026
1:18 pm
No Comments

आमजन की परेशानी को गंभीरता से लिया कलेक्टर ने,उप पंजीयक सचिन जैन को हटाया
September 19, 2026
1:14 pm
No Comments

हिंदी हमारी पहचान और स्वाभिमान की भाषा, इसके सम्मान के लिए करें अधिकाधिक प्रयोग:मृगेंद्र श्रीवास्तव
September 17, 2026
10:18 am
No Comments
