शहडोल में 73 स्थायी वारंटियों पर इनाम घोषित, गिरफ्तारी में मदद करने वालों को मिलेगा ₹1000 पुरस्कार

SHARE:

शहडोल।जिले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए शहडोल पुलिस ने अब इनाम की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय अग्रवाल द्वारा जारी उद्घोषणा में कुल 73 स्थायी वारंटियों पर 1000-1000 रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है। पुलिस के अनुसार इन वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर पूर्व में प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
उद्घोषणा के अनुसार जो व्यक्ति विधि-सम्मत तरीके से इन वारंटियों की गिरफ्तारी करेगा, कराएगा या ऐसी सही सूचना देगा, जिसके आधार पर गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे नियमानुसार पुरस्कार राशि दी जाएगी। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा। ई
सूची में हत्या से लेकर चोरी, बलात्कार और पशु क्रूरता तक के मामले
पुलिस द्वारा जारी छह पृष्ठों की सूची में चोरी, नकबजनी, मारपीट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज, पॉक्सो एक्ट, पशु क्रूरता, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम और खनिज चोरी सहित विभिन्न मामलों के स्थायी वारंटी शामिल हैं। सूची में अधिकांश प्रकरण जैतपुर थाना क्षेत्र से संबंधित हैं।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य