शहडोल में रजिस्ट्री घोटाले पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई,पाँच सेवा प्रदाता ब्लैकलिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल मिश्रा
8871309600
शहडोल।भूमि पंजीयन घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संवेदनशील कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने पाँच सेवा प्रदाताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं।प्रशासन की इस कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार,बिना अनुमति एवं प्रतिबंधित भूमि की रजिस्ट्री कराई गई थी।जाँच के दौरान पाया गया कि सेवा प्रदाताओं ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर विक्रय पत्र बनवाए और नियमों का उल्लंघन करते हुए रजिस्ट्री कराई।

निलंबित सेवा प्रदाताओं के नाम इस प्रकार हैं
1️⃣ मोहम्मद सैफ अंसारी
2️⃣ अभिषेक कुमार गुप्ता
3️⃣ गंगा सागर सिंह
4️⃣ प्रीति शुक्ला
5️⃣ स्वरूप सरकार

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि नियमों के विपरीत कार्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही अन्य दोषियों की भी पहचान कर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद अब जिले में पंजीयन प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी नाम उजागर हो सकते हैं।

 

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!