कलेक्टर्स पत्रकारों से रखें सतत संवाद और समन्वय :मुख्य सचिव जैन

SHARE:

भोपाल। शासन की योजनाओं,नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कलेक्टर्स मीडिया प्रतिनिधियों से सतत संवाद और समन्वय बनाए रखें ताकि योजनाओं की सही जानकारी जनसामान्य तक पारदर्शी रूप से पहुंच सके। यह बात मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टर्स-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिला स्तर पर जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका को सशक्त करते हुए प्रशासन की सकारात्मक पहल और उपलब्धियों का व्यापक प्रचार किया जाए। पत्रकारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएं, जिससे शासन की योजनाओं और जनता की अपेक्षाओं के बीच प्रभावी सेतु का निर्माण हो सके।

आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक,सोशल और डिजिटल मीडिया शासन और जनता के बीच संवाद की सबसे सशक्त कड़ी है। कलेक्टर्स मीडिया से सतत संपर्क में रहें और नियमित ब्रीफिंग का समय निर्धारित करें।उन्होंने कहा कि नकारात्मक या असत्य समाचारों पर जिला प्रशासन को तत्परता से संज्ञान लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।श्री सक्सेना ने यह भी बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया में प्रकाशित समाचारों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे शासन को वास्तविक जनभावनाओं की जानकारी मिल सके और नीतिगत सुधार किए जा सकें।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

राज्य