जनता की आवाज़ पर तुरंत कार्रवाई ,कलेक्टर डॉ.केदार सिंह बने आमजन की उम्मीद

SHARE:

शहडोल।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी एक बार फिर साप्ताहिक जनसुनवाई में देखने को मिली।जिला कार्यालय के सोन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में उन्होंने शहडोल जिले के दूरस्थ अंचलों से आए ग्रामीणों, बुजुर्गों,निःसहायों एवं सभी वर्गों के साथ आदिवासी वर्ग के लोगों की समस्याओं को बड़ी ही गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में विभिन्न ग्रामों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं किसी ने बीमारी के उपचार में सहायता मांगी, किसी ने फसल नुकसान का मुआवज़ा, तो किसी ने शासन की योजनाओं का लाभ न मिलने की बात रखी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यान से सुनते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजना से वंचित न रहे  यही हमारी प्राथमिकता है।
ग्राम खोल्हाड़ के कृषक नंदलाल पटेल, रामप्रताप पटेल सहित किसानों ने सोयाबीन फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग रखी, वहीं चचाई निवासी राधाकृष्ण सिंह ने ग्राम चंदोला में अतिक्रमण हटवाने की बात कही। कट्टी मोहल्ला निवासी उपेंद्र पांडे ने गरीबी रेखा सूची में नाम जुड़वाने का आवेदन किया और धनपुरी वार्ड नंबर 17/21 निवासी पासे सोनवानी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान का एक भावनात्मक दृश्य विशेष रूप से ध्यान आकर्षित कर गया एक बुजुर्ग आवेदक जब अपनी समस्या लेकर पहुंचे, तो कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने पूरे धैर्य और विनम्रता से उनकी बात सुनी।
 तस्वीर में देखा जा सकता है कि कलेक्टर स्वयं सामने बैठकर उस बुजुर्ग की पीड़ा को समझने की कोशिश कर रहे हैं और समाधान का भरोसा दिला रहे हैं।
यह दृश्य कलेक्टर की संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनकी वास्तविक प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रगति वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिंहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य