लक्ष्य से अधिक निधि संग्रह पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल/शहडोल। सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य एवं निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संकलित करने पर राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने कलेक्टर शहडोल डॉ. केदार सिंह को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से कर्नल अरुण शुक्ला और सुबेदार मेजर ओमकार गवली ने राज्यपाल की ओर से यह सम्मान कलेक्टर डॉ. सिंह को भेंट किया।सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के अंतर्गत शहडोल जिले के लिए वर्ष 2023-24 का लक्ष्य ₹4,68,600 निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध ₹4,78,744 की राशि संग्रहित कर जिले ने लक्ष्य से अधिक प्राप्ति की। यह उपलब्धि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के प्रेरक नेतृत्व और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण का परिणाम रही।कर्नल अरुण शुक्ला ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि से एकत्र राशि का उपयोग शहीद सैनिकों के परिजनों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है।कलेक्टर डॉ. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि देश की रक्षा में समर्पित हमारे वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यह सम्मान पूरे शहडोल जिले के नागरिकों की देशभक्ति का प्रतीक है।

और पढ़ें

Buzz4 Ai
error: Content is protected !!