व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने कहा प्रतिष्ठानों के सामने से अतिक्रमण हटाएं,यह शहर की साख से जुड़ा मामला है

SHARE:

शहडोल।जिला व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने नगर के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे शहडोल नगर पालिका क्षेत्र में अपने प्रतिष्ठानों के सामने किए गए अवैध अतिक्रमण एवं सड़क पर रखे गए सामानों को तत्काल हटा लें।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है,जिससे आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।व्यापारियों द्वारा सड़क पर कब्जा कर लेने से न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि शहर की स्वच्छता और सुंदरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यहां तक की कुछ व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर भी कब्जा कर लिया गया है जिससे बारिश में जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है और आम जनमानस और अन्य व्यापारी वर्ग इससे परेशान होता है।
जिस व्यापारी ने नाले के उपर अतिक्रमण किया है उसे भी तत्काल हटा लें।जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि व्यापारी स्वयं ही अपने प्रतिष्ठानों के सामने की जगह खाली कर देंगे तो नगर में जनसुविधा, सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण बेहतर बनेगा। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन द्वारा जारी अभियान में सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहडोल हम सभी की जिम्मेदारी है।
जिला व्यापारी संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि तीन दिनों के भीतर सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने की जगह पूरी तरह खाली कर दें, अन्यथा प्रशासनिक कार्यवाही से बचना संभव नहीं होगा।
लक्ष्मण गुप्ता जिला अध्यक्ष,जिला व्यापारी संघ,शहडोल।
9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य