रीवा/सीधी।रीवा संभाग के कमिश्नर बी.एस.जामोद अपने सक्रिय, संवेदनशील और जनहितकारी कार्यशैली के लिए लगातार चर्चाओं में रहते हैं।शहडोल संभाग के कमिश्नर रहते हुए भी उन्होंने फील्ड विजिट को प्राथमिकता दी और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में नई दिशा दी।रीवा संभाग में पदस्थापना के बाद भी उनकी यही कार्यशैली जारी है।जामोद साहब लगातार मैदान में उतरकर योजनाओं की हकीकत समझते हैं,कर्मचारियों से संवाद करते हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हैं।उनकी तुलना में इससे पहले के कमिश्नर फील्ड में कम ही दिखाई देते थे, लेकिन जामोद साहब प्रशासन में नई ऊर्जा लाते हुए एक सक्रिय नेतृत्व प्रस्तुत कर रहे हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण का अवलोकन करने पहुंचे कमिश्नर
रीवा संभाग के संवेदनशील एवं कर्त्तव्यनिष्ठ कमिश्नर तथा रोल प्रेक्षक बी.एस.जामोद ने विधानसभा क्षेत्र 76 चुरहट में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 113, 114, 115, 116, 117, 118 और 119 का निरीक्षण कर बूथ लेवल ऑफीसरों से विस्तृत चर्चा की।
कमिश्नर ने मतदाता सूची में शेष रह गए नामों की फीडिंग, नो-मैपिंग की स्थिति, मृतक, शिफ्टेड एवं रिपीटेड मतदाताओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को मतदाताओं से बार-बार संपर्क कर संतोषजनक जानकारी संकलित करने के सुझाव दिए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामावतार पटेल, शिवदयाल साहू, नवीन अग्निहोत्री, निर्भय सिंह पटेल, दुर्गावती पटेल, प्रमोद तिवारी, पवन पाण्डेय, अशोक यादव एवं मास्टर ट्रेनर दयाशंकर द्विवेदी शामिल रहे।
अवलोकन के दौरान उपखंड अधिकारी शैलेश द्विवेदी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व प्रभारी तहसीलदार साक्षी गौतम, सुषमा रावत, राम प्रताप सोनी, राजीव तिवारी, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, निर्वाचन प्रोग्रामर दीपक पाण्डेय, सेक्टर अधिकारी अरुण सोनी, सेक्टर सुपरवाइजर सूर्यवान सिंह, ग्राम सरपंच स्नेहलता सिंह तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।











