सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में उत्कृष्ट योगदान पर कलेक्टर डॉ.केदार सिंह सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहडोल जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ.केदार सिंह को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि 2024-25 में उत्कृष्ट योगदान एवं निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि संग्रहित करने पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के नेतृत्व में जिले ने निर्धारित लक्ष्य राशि 5 लाख 15 हजार 500 रुपये के विरुद्ध 5 लाख 58 हजार 267 रुपये की राशि संग्रहित कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस सराहनीय कार्य के लिए राज्यपाल द्वारा जिले की प्रशंसा करते हुए सम्मान प्रदान किया गया।जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री विलास अमने ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विराट सभागार में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह को शील्ड एवं प्रशंसा पत्र सौंपा। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियों ने कलेक्टर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।जिले में सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना को बढ़ाने में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में शहडोल जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

error: Content is protected !!