बिना नंबर प्लेट रेत से लदा वाहन वन विभाग ने पकड़ा

SHARE:

शहडोल।दक्षिण शहडोल वनमंडल में अवैध परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने रात्रिगश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए रेत से लदे एक डग्गी वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई 30 सितंबर 2026 की रात वन परिक्षेत्र गोहपारू के बीट देवरी अंतर्गत ग्राम देवरी नंबर-1 में की गई।वन विभाग के अनुसार रात्रिगश्ती दल ने एक वाहन को संदिग्ध अवस्था में देखा और उसे रोककर पूछताछ की।चालक ने अपना नाम अमर वर्मन निवासी ग्राम लालपुर बताया।वाहन की जांच में रेत लोड मिली। रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर चालक कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली। बाद में चालक ने वाहन के अंदर से नंबर प्लेट दिखाई, जिस पर MP18GA4433 अंकित था।वन विभाग ने नियमानुसार वाहन को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय कैंपस, बुढ़ार में सुरक्षित खड़ा कराया है।अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई यह कार्रवाई वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल महेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में गठित रात्रिगश्ती दल द्वारा की गई। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक श्रीप्रकाश शुक्ला, कार्यवाहक वनपाल नितिन खटीक, वनरक्षक मयंक अग्निहोत्री, गुरूदयाल पनिका, सुनील रैकवार,के.के. शुक्ला सहित अन्य वन अमले की भूमिका रही।

9
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य