अनूपपुर।कलेक्टर हर्षल पंचोली ने निर्देश दिए कि जिले में आयोजित हो रहे कैंप,जनसुनवाई,समाधान ऑनलाइन तथा सीएम हेल्पलाइन की सभी शिकायतों एवं आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरतापूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।कलेक्टर हर्षल पंचोली कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे।
जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर ने जिले के 77 आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।जनसुनवाई कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तन्मय वशिष्ठ शर्मा,संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय,एसडीएम अनूपपुर महिपाल सिंह गुर्जर,तहसीलदार अनुपम पाण्डेय सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनी तथा निराकरण संबंधी निर्देश संबंधितों को दिए।
जनसुनवाई में ग्राम बेलियाबड़ी के वृद्ध दम्पत्ति ने वृद्धावस्था पेंशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। मोजर बेयर प्लांट जैतहरी से महुदा-धुरवासिन मार्ग पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर की हाईट ज्यादा होने से दुर्घटना को दृष्टिगत रखते हुए स्पीड ब्रेकर की हाईट कम किए जाने हेतु ग्रामीणों द्वारा आवेदन दिया गया, जिसके संबंध में कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। ठोड़हा बस स्टैण्ड से जेएमएस माईन्स तक की सड़क माईन्स के परिवहन से खराब होने से इस मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की गई। जिस पर कलेक्टर ने मरम्मत संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम सुलखारी निवासी ममता राठौर ने अतिक्रमण कर रास्ता बाधित करने संबंधी आवेदन दिए। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार जैतहरी को आवेदन अग्रेषित करते हुए धारा 131 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनो पक्षों की पेशी करने व मौके पर जाकर निर्णय करने के संबंध में निर्देश दिए।
धनपुरी जलाशय के लंबित भू-अर्जन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में प्रभावित काश्तकार के आवेदन पर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री को तत्काल कार्यवाही किए जाने के संबंध में निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम कटकोना के श्री कृष्णपाल सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम करौंदी के मदन महरा ने उनके पट्टे की भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने, तहसील कोतमा अंतर्गत ग्राम कोठी के श्री रामलाल साहू ने ग्राम कोठी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा उनके साथ किए गए अभद्र व्यवहार पर कार्यवाही किए जाने, तहसील अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पिपरिया निवासी जामवती पटेल ने उनके पट्टे की भूमि को बांध हेतु अधिग्रहीत किए जाने पर मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
जिले में आयोजित हो रहे कैंप एवं जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें अधिकारी:कलेक्टर
SHARE:
सबसे ज्यादा पढ़ी गई
วิธีตรวจลอตเตอรี่ง่ายๆ ด้วยตัวเอง รู้ผลรางวัลทันทีไม่ต้องรอใคร
October 15, 2026
No Comments
ทำไมคนไทยถึงนิยมเล่นสล็อตออนไลน์เว็บใหญ่
October 15, 2026
No Comments
เล่นบาคาร่าออนไลน์ เว็บตรง มือถือ ปลอดภัย ได้เงินจริง
October 15, 2026
No Comments
Roulette Simulator Free Online Practice Roulette Wheel
October 15, 2026
No Comments
Best Casino Games Online USA 2026
October 15, 2026
No Comments
Horoscope
Weather
और पढ़ें
วิธีตรวจลอตเตอรี่ง่ายๆ ด้วยตัวเอง รู้ผลรางวัลทันทีไม่ต้องรอใคร
October 15, 2026
6:16 pm
No Comments
ทำไมคนไทยถึงนิยมเล่นสล็อตออนไลน์เว็บใหญ่
October 15, 2026
6:12 pm
No Comments
เล่นบาคาร่าออนไลน์ เว็บตรง มือถือ ปลอดภัย ได้เงินจริง
October 15, 2026
5:24 pm
No Comments
Roulette Simulator Free Online Practice Roulette Wheel
October 15, 2026
4:32 pm
No Comments
Best Casino Games Online USA 2026
October 15, 2026
4:30 pm
No Comments
New Casino Sites UK: Newest Licensed Online Casinos 2026
October 15, 2026
4:30 pm
No Comments
Live Casino Live Blackjack, Baccarat, Roulette
October 15, 2026
4:29 pm
No Comments
Online Casino Play Real Money Games at PokerStars
October 15, 2026
4:20 pm
No Comments
