पहल: गाँव-गाँव में सैनेटरी पैड बांट कर महिलाओं को पैड्स के उपयोग के प्रति किया जागरूक

SHARE:

उमरिया।बालिकाओं व महिलाओं को संक्रमण से बचाने जागरुकता के उद्देश्य से  कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन पर  जिले की सक्रिय युवाओं की युवा टीम उमरिया के द्वारा गांव-गांव में  जनजागरूकता अभियान आयोजन कर  और अनेक महिलाओं व बालिकाओं को निश्शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया जा रहा है।
 इसी क्रम में विकास खंड मानपुर ग्राम पंचायत बरबसपुर में 30 महिलाओं व बालिकाओं को सैनेटरी पैड वितरण कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
     टीम लीडर हिमांशु तिवारी ने बताया कि युवा टीम महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही हैं। महिलाओं के लिए मासिक धर्म के समय कपड़ा का उपयोग बहुत ही घातक व हानिकारक होता है।उन्होंने ने ग्रामीण महिलाओं व बालिकाओं को स्वच्छ व स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज भी ग्रामीण इलाकों में अपने स्वास्थ्य को लेकर महिलाएं समझौता करती है जिससे आगे चलकर उन्हें कई बीमारियों से जूझना पड़ता हैं।
    खुशी सेन बताया कि महिलाओं को पीरियड के समय सिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि पीरियड के समय हाइजीन बहुत जरूरी हैं। आज भी बहुत सी ग्रामीण महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं।साथ ही साथ ही महिलाओं को पैड के प्रयोग करने के बारे में विस्तार से बताया।इस पर वहां मौजूद सभी महिलाओं ने इसका समर्थन किया।पश्चात घर-घर जाकर लगातार तीन महीने तक महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते रहे और इस दिशा में गांव की महिलाओं ने गांव को कपड़ा मुक्त करने सहयोग प्रदान किया।इस दौरान टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी सेन,साक्षी रैदास,मुस्कान महोबिया,खुशी पाठक,शालनी महोबिया,सोनिया पटेल,वर्षा बर्मन,लष्मी महोबिया,महक सोनी,दीपिका मरकाम,सुलेखा राठौर,खुशबू बर्मन,संजना केवट,अनीता रौतेल,कशीष महोबिया,शिवंजली सोनी, एवं  सभी उपस्थित रहे।
13
Vote Now

कोचिंग सेंटर्स में 10वीं तक के स्टूडेंट्स की एंट्री बंद करने का फैसला क्या सही है?

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

राज्य